शिमला: हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं दो एनडीपीएस मामले
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की डिटेक्शन सेल रोहड़ू ने हाटकोटी के नजदीक गलू में एक नेपाली युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। गश्त के दौरान तलाशी में मिला चिट्टा पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम गलू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पर संदेह होने पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HatkotiHeroinSeizure #GaluChittaCase #50GramsHeroinSeizedInShimla #JubbalPoliceArrest #RohruDetectionCell #HimachalNdpsCase #ShimlaDrugSeizureNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 14:04 IST
शिमला: हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं दो एनडीपीएस मामले #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HatkotiHeroinSeizure #GaluChittaCase #50GramsHeroinSeizedInShimla #JubbalPoliceArrest #RohruDetectionCell #HimachalNdpsCase #ShimlaDrugSeizureNews #VaranasiLiveNews
