हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम, भेजा जाएगा शोकाॅज नोटिस

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बता दिए हैं। उनके अनुसार, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढाैरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दाैरानबीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमने डिसिप्लिनरी कमेटी को जानकारी दे दी है। आज इन सभी विधायकों को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि अभी पांचवां नाम नहीं बताया गया है। शैली चाैधरी के पति दे चुके हैं इस्तीफा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों के क्रास वोटिंग के बाद पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। मंगलवार को नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति व कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी की सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को भेजे पत्र में उन्होंने फिलहाल इस्तीफा का कारण नहीं लिखा है। पार्टी की रणनीति पर उठे सवाल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही एक सीट जीतने में सफल रही हो, लेकिन इस जीत के पीछे छिपी सच्चाई पार्टी के लिए ज्यादा चिंताजनक है। चार वोटों का रद्द होना और पांच विधायकों का क्रॉस वोट करना यह साफ संकेत देता है कि पार्टी के भीतर अनुशासन और एकजुटता की गंभीर कमी है।

#CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaRajyaSabhaElection #HaryanaCongress #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम, भेजा जाएगा शोकाॅज नोटिस #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaRajyaSabhaElection #HaryanaCongress #VaranasiLiveNews