Haryana Rajyasabha Election: इनेलो ने मतदान से किया किनारा, वोट डालने नहीं आए दोनों विधायक

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपना वोट डाल दिया है।11:20 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं। मंत्री अनिल विज पैरों में फ्रेक्चर के कारण व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे।कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा और सतपाल ब्रह्मचारी के साथ विधानसभा पहुंची हैं।कांग्रेस के चार सांसद लगातार विधानसभा परिसर के बाहर डटे हुए हैं। विधायकों को साथ लेकर वोट डलवा रहे हैं। इनेलो विधायक नहीं करेंगे मतदान वहीं इनेलो ने राज्यसभा चुनाव में वोट न करने का निर्णय लिया है। अभय चौटाला ने बताया कि उनके दोनों विधायक वोट नहीं करेंगे। कुल तीन उम्मीदवार भाजपा से संजय भाटिया, कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल मैदान में हैं। भाटिया की जीत तय मानी जा रही है। मुख्य मुकाबला बौद्ध और नांदल में है। कांग्रेस के एकमुश्त 37 वोट बौद्ध को मिले तो उनका जीतना भी पक्का है। हालांकि क्रॉस वोटिंग होने पर उनकी राह मुश्किल हो सकती है। कांग्रेस विधायक कसाैली से रवाना हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायक कसाैली से चंडीगढ़ के लिए निकल गए हैं। साथ में प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी हैं। सबसे पहले सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सेक्टर 7 स्थित कोठी पर पहुंचेंगे। वहां ब्रेकफास्ट करने के बाद सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान करने जाएंगे। मतदान केंद्र पर एआईसीसी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रभारी बीके हरिप्रसाद सभी विधायकों के मत पत्र की जांच करेंगे। कांग्रेस के 37 विधायक हैं, इनमें छह विधायक अपने निजी कारणों से हिमाचल नहीं गए थे।

#CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaRajyaSabhaElection #SanjayBhatia #KaramveerBodh #SatishNandal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 08:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana Rajyasabha Election: इनेलो ने मतदान से किया किनारा, वोट डालने नहीं आए दोनों विधायक #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaRajyaSabhaElection #SanjayBhatia #KaramveerBodh #SatishNandal #VaranasiLiveNews