Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके हरियाणा के खिलाड़ी
जगाधरी। आबू धाबी में हुई अंतरराष्ट्रीय ओपन मास्टर्स गेम में बास्केटबॉल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। टीम ने विदेश धरती पर भारत का नाम रोशन किया है, इससे खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। भारतीय बास्केटबॉल मास्टर्स टीम सदस्य विवेक चौधरी ने बताया कि टीम में एमएस हुड्डा, राजेश गुलिया, बलजीत सिंह अहलावत, शिव कल्याण दलाल, जेएन नेहरा, लीला राम महिला, मंगल सिंह दांगी, विवेक चौधरी, बलबीर सिंह, अशोक गोयत, कुलदीप श्योराण शामिल रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के रशिया, इंडोनेशिया, मंगोलिया की टीम से मैच हुए। सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह सभी खिलाड़ियों का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। यह खिलाड़ियों का एक नया अनुभव है। टूर्नामेंट में 30 देशों के आठ हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत की 35 से अधिक आयु खेलो मास्टर इंडिया टीम ने कास्य पदक जीतकर इतिहास बनाया है। इस टीम में अजय नेहरा, जसवीर टोकास, मुकेश बिश्नोई, निखिल सूद, राकेश कुमार, विक्की बंसल, सिद्धार्थ दलाल, रमेश कुमार, प्रतीक सागवान शामिल रहे। इस टीम के पंकज बल्हारा मुख्य और विनय सहायक कोच रहे। संवाद------
#HaryanaPlayersShineOnInternationalStage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:47 IST
Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके हरियाणा के खिलाड़ी #HaryanaPlayersShineOnInternationalStage #VaranasiLiveNews
