Chandigarh: विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी धरने पर बैठे, भूपेंद्र हुड्डा के क्लीन चिट देने पर उठे

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पांच वोट रद्द होने के बाद से कांग्रेस में कलह नहीं थम रही। बुधवार को कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी सेक्टर 9 कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।दोनों विधायकों को मनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा माैके पर पहुंचे और दोनों को क्लीन चिट दी। इसके बाद दोनों विधायक हुड्डा के साथ चले गए। नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि मेरा नाम सोशल मीडिया पर वोट कैंसिल में वायरल किया जा रहा है, मैं इससे आहत हूं और इसी कारण से गोकुल सेतिया के साथ यहां धरना देने पहुंची हूं। चौधरी ने कहा कि जिन के वोट कैंसिल हुए और जिन्होंने क्रॉस वोटिंग किया उनके नाम हाई कमान को सार्वजनिक करने चाहिए और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। उन्हेंपार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।मंजू चौधरी ने कहा कि मेरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी रात को बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि मैं भी पार्टी ऑफिस के बाहर पहुंचूंगा।

#CityStates #Chandigarh-haryana #CongressMlaGokulSetia #CongressMlaManjuChaudhary #VoteCancellationCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 11:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh: विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी धरने पर बैठे, भूपेंद्र हुड्डा के क्लीन चिट देने पर उठे #CityStates #Chandigarh-haryana #CongressMlaGokulSetia #CongressMlaManjuChaudhary #VoteCancellationCase #VaranasiLiveNews