हरियाणा कैबिनेट का समय बदला: अब इतने बजे होगी बैठक, माननीयों को भेजी गई सूचना

हरियाणा सरकार ने 22 जून 2026 को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक के समय में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग द्वारा जारी संशोधित नोटिस के अनुसार, पहले यह बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। माननीयों को भेजी गई सूचना नोटिस के अनुसार, बैठक सोमवार, 22 जून को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष (मंजिल-4) में आयोजित होगी। सरकार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के कारण बैठक का समय बदला गया है।इस संबंध में मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री, राज्यपाल के सचिव सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक और पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए अवगत करवाया गया है।यह संशोधित नोटिस 20 जून 2026 को जारी किया गया है। बैठक में राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

#CityStates #Chandigarh-haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा कैबिनेट का समय बदला: अब इतने बजे होगी बैठक, माननीयों को भेजी गई सूचना #CityStates #Chandigarh-haryana #VaranasiLiveNews