Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल

Hariyali Teej Couple Remedy: हरियाली तीज को सुहाग और दांपत्य सुख से जुड़े प्रमुख पर्वों में गिना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है। अगर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी, तनाव या गलतफहमी चल रही हो, तो हरियाली तीज पर कुछ विशेष धार्मिक उपाय करने की भी परंपरा है। ऐसा ही एक उपाय कपूर और लौंग से जुड़ा है, जिसे दांपत्य जीवन में सकारात्मकता और आपसी सामंजस्य के लिए किया जाता है। हरियाली तीज का धार्मिक महत्व सनातन परंपरा में हरियाली तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से माना जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी वजह से सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी और विवाह में आने वाली बाधाओं के दूर होने की प्रार्थना करती हैं। हरियाली तीज विशेष रूप से उत्तर भारत के कई राज्यों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। साल 2026 में यह पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा।

#Festivals #National #HariyaliTeejRemedies #HariyaliTeejTotka #HariyaliTeejUpayForLove #हरियालीतीज #हरियालीतीजकेउपाय #HariyaliTeejRemedyForHappyMarriedLife #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल #Festivals #National #HariyaliTeejRemedies #HariyaliTeejTotka #HariyaliTeejUpayForLove #हरियालीतीज #हरियालीतीजकेउपाय #HariyaliTeejRemedyForHappyMarriedLife #VaranasiLiveNews