Hardoi: ट्रांसफार्मर से तेल-कॉपर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में आठ गिरफ्तार, दो को लगी गोली

हरदोई जिले के हरपालपुर कस्बे में एसओजी टीम और अरवल पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। बृहस्पतिवार के सुबह चार बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो आरोपियों के गोली भी लगी है। उनके कब्जे से 50 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, घटना में प्रयुक्त कार, 49000 रुपये की नकदी, तीन बंडल कॉपर, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चौकीदार असलम खान की ओर से एक अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज कराया गया था कि 31 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया है। अरवल क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर तेल चोरी की घटना समेत जनपद में बढ़ रही ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी के मामलो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 31 पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर मामलों के खुलासे के निर्देश दिए थे।

#CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 07:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi: ट्रांसफार्मर से तेल-कॉपर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में आठ गिरफ्तार, दो को लगी गोली #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews