Happy Pongal 2026 Wishes: परंपरा की खुशबू और रिश्तों की मिठास, अपनों को भेजें पोंगल के शुभकामना संदेश

14 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला पोंगल पर्व दक्षिण भारत की आत्मा से जुड़ा एक खास उत्सव है, जो प्रकृति और जीवन की नई शुरुआत का संदेश देता है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी रौनक पूरे देश में दिखाई देने लगी है। जिस समय उत्तर भारत मकर संक्रांति और लोहड़ी के रंगों में रंगा होता है, उसी समय दक्षिण भारत पोंगल की खुशबू और उमंग से सराबोर रहता है। यह पर्व नई उम्मीदों, नई फसल और नए साल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। Makar Sankranti 2026:मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा पोंगल चार दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसका अर्थ है उबाल आना यानी समृद्धि और खुशहाली का उमड़ना। इस दौरान चावल और गुड़ से बनी खास मिठाई सूर्य देव को अर्पित की जाती है, जिसे पोंगल कहा जाता है। यह पर्व हमें प्रकृति, सूर्य, वर्षा और धरती के प्रति आभार जताने का मौका देता है, जिन्होंने हमें जीवन और अन्न दिया है। परिवार, रिश्तों और परंपराओं के साथ जुड़ा यह त्योहार दिलों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता भर देता है, और हर कोई अपनों के साथ खुशियां बांटता नजर आता है। Makar Sankranti:मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, जानें जरूरी नियम

#Festivals #National #Pongal2026 #HappyPongal2026Wishes #PongalDates2026 #PongalWishes2026 #PongalImages #PongalWallpaperHd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 13, 2026, 14:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Happy Pongal 2026 Wishes: परंपरा की खुशबू और रिश्तों की मिठास, अपनों को भेजें पोंगल के शुभकामना संदेश #Festivals #National #Pongal2026 #HappyPongal2026Wishes #PongalDates2026 #PongalWishes2026 #PongalImages #PongalWallpaperHd #VaranasiLiveNews