करवा चौथ 2026: करवा चौथ आया है, खुशियों की सौगात लाया है, इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं
Happy Karwa Chauth 2026: आज यानी 29 अक्तूबर 2026 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सफलता और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत सरगी खाने से होती है। इसके बाद महिलाएं करवा माता और भगवान शिव सहित पूरे शिव परिवार की पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रोदय तक व्रत का पालन करती हैं। मान्यता है कि, करवा चौथ के इस उपवास से पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए प्रेम, समर्पण, धैर्य और विश्वास का यह पर्व रिश्तों में स्नेह और अपनापन को बढ़ाता है। इस खास मौके पर महिलाएं अपनी बहनों, सहेलियों और प्रियजनों को भी शुभकामनाएं देती हैं। ऐसे में आप भी इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपनों को करवा चौथ 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
#Festivals #National #HappyKarwaChauth2026 #HappyKarwaChauth2026Wishes #HappyKarwaChauth2026WishesInHindi #HappyKarwaChauth2026WishesAndMessagesForHu #KarwaChauthQuotesAndStatusInHindi #TopQuotesOfKarwaChauth2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 17:32 IST
करवा चौथ 2026: करवा चौथ आया है, खुशियों की सौगात लाया है, इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं #Festivals #National #HappyKarwaChauth2026 #HappyKarwaChauth2026Wishes #HappyKarwaChauth2026WishesInHindi #HappyKarwaChauth2026WishesAndMessagesForHu #KarwaChauthQuotesAndStatusInHindi #TopQuotesOfKarwaChauth2026 #VaranasiLiveNews
