Happy Hug Day 2026: 'बाहों में चले आओ...', प्यार भरे संदेशों के साथ खास मनाएं अपने पार्टनर का हग डे
Happy Hug Day Wishes 2026 in Hindi:वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन को हग डे के रूप में मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी हग डे 12 फरवरी 2025 को है। हग डे का उद्देश्य सिर्फ गले मिलना ही नहीं है, बल्कि यह अपने प्रियजनों के प्रति स्नेह, अपनापन और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर है। जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो ये दिल और दिमाग दोनों के लिए लाभकारी होता है। हग करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। इसके अलावा, हग से डोपामिन और सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे मूड बेहतर होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नियमित हग करने से रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ती हैं और विश्वास मजबूत होता है। हग केवल पार्टनर के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। हग डे के दिन अपने प्रियजनों को गले लगाकर प्यार और स्नेह जताने का सबसे अच्छा तरीका यही है। चाहे वो आपका दोस्त हो, परिवार का सदस्य या पार्टनर, एक छोटा सा हग बड़े बदलाव ला सकता है। आप चाहें तो इस खास दिन को खास संदेशों के लिए और स्पेशल बना सकते हैं। इसके लिए यहां हग डे के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे भेज कर अपने करीबियों से आप हग करने की ख्वाहिश कर सकते हैं।
#Relationship #National #HappyHugDay2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 13:33 IST
Happy Hug Day 2026: 'बाहों में चले आओ...', प्यार भरे संदेशों के साथ खास मनाएं अपने पार्टनर का हग डे #Relationship #National #HappyHugDay2026 #VaranasiLiveNews
