Hamirpur: मां के साथ जहर खाने वाले युवक की मौत, सुसाइड नोट में नहीं लगाया किसी पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बुधवार देर रात एक युवक ने अपनी मां के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में रहते थे। वहीं पर पैतृक संपत्ति को लेकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार से लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के संबंध में पूर्व में पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे थे, जहां निर्माण कार्य को रुकवाया गया था। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को न्यायालय में जाने की सलाह भी दी गई थी। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव के चलते मृतक पिछले तीन वर्षों से हमीरपुर शहर में रह रहा था।
#CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 14:18 IST
Hamirpur: मां के साथ जहर खाने वाले युवक की मौत, सुसाइड नोट में नहीं लगाया किसी पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews
