Hamirpur: निजी क्लीनिक की कफ सिरप बनी जहर; दो साल के मासूम ने दवा पीते ही तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के सिचौलीपुरवा मोहल्ले में मंगलवार शाम निजी क्लीनिक से मिली कफ सिरप पिलाने के बाद दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहल्ला सिचौलीपुरवा निवासी ब्रजेश का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। मंगलवार शाम उसकी मां रोशनी उसे मोहल्ले में संचालित एक निजी क्लीनिक पर ले गई। परिजनों के अनुसार, क्लीनिक संचालित करने वाली महिला चिकित्सक ने बच्चे को देखने के बाद अपने पास से कफ सिरप दे दी। मां का कहना है कि घर पहुंचकर उसने बच्चे को एक ढक्कन सिरप पिला दिया। कुछ ही देर में बच्चा अचेत हो गया। शरीर में हरकत न होने पर वह घबराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

#CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 05:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur: निजी क्लीनिक की कफ सिरप बनी जहर; दो साल के मासूम ने दवा पीते ही तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews