UP में 'मौत' का पुल: रेत, खराब सीमेंट और टूटे पिलर ने खड़े किए सवाल, गार्ड का बड़ा दावा; छह की मौत पर नया मोड़
हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जांच का दायरा अब केवल आंधी-तूफान तक सीमित नहीं रह गया है। दूसरे दिन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, निगरानी व्यवस्था और निर्माण प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। घटनास्थल की पड़ताल, प्रत्यक्षदर्शी गार्ड के आरोप और कंपनी के स्टोर यार्ड की स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है। शनिवार को हमारी टीम ने हादसे वाले स्थल और निर्माण कंपनी के स्टोर यार्ड का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर ढहा हुआ कंक्रीट ढांचा, कई जगहों से बाहर निकली सरिया, क्षतिग्रस्त लॉन्चिंग गैंट्री और टूटे पिलर दिखाई दिए। जिस हिस्से के नीचे दबकर छह मजदूरों और कर्मचारियों की मौत हुई थी वहां अब भी भारी मलबा और टूटी संरचना मौजूद है।
#CityStates #Kanpur #Hamirpur #UttarPradesh #HamirpurBridgeCollapse #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:54 IST
UP में 'मौत' का पुल: रेत, खराब सीमेंट और टूटे पिलर ने खड़े किए सवाल, गार्ड का बड़ा दावा; छह की मौत पर नया मोड़ #CityStates #Kanpur #Hamirpur #UttarPradesh #HamirpurBridgeCollapse #VaranasiLiveNews
