मौत का पुल : औंधे पड़े घड़ों में अब प्यास नहीं, मशीनें जमींदोज और बेबस मजदूर, चेहरे पर था बेतवा हादसे का दर्द

हमीरपुर हादसे के अगले दिन कुरारा में घटनास्थल पर वीरानगी छायी रही। काम पूरी तरह बंद रहा। वहीं, पुल निर्माण में लगी मशीनें जमींदोज रहीं। कुछ मछुआरे बेतवा नदी में जरूर दिखे। सुबह मशीन चालक, कर्मचारी और अन्य स्टाफ आया, तो साथियों की नामौजूदगी का दर्द उनके चेहरे पर चस्पा रहा। औंधे पड़े घड़े, हेलमेट, जूते, कपड़े, रस्सियां, सिलिंडर तबाही बयां करती दिखीं। पुल के टूटे हिस्से का मलबा जस का तस पड़ा दिखा। मुड़ी हुईं सरिया खौफनाक हादसे की गवाही दे रही थीं। फिलहाल पुल के आसपास आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। नदी के बीच बने पुल के दोनों ओर गड्ढे खोद दिए गए हैं।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #BetwaRiverBridgeCollapsed #HamipurBridgeTragedy #UnderConstructionBridge. #BetwaRiverBridgeCollapse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 05:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मौत का पुल : औंधे पड़े घड़ों में अब प्यास नहीं, मशीनें जमींदोज और बेबस मजदूर, चेहरे पर था बेतवा हादसे का दर्द #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #BetwaRiverBridgeCollapsed #HamipurBridgeTragedy #UnderConstructionBridge. #BetwaRiverBridgeCollapse #VaranasiLiveNews