Hamirpur Accident: एक ही फर्म के दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती
हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना क्षेत्र के धौहल की ओर से जा रहा एक ट्रक और धौहल से जलालपुर की ओर जा रहा दूसरा ट्रक आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ। हादसे में आकाश (20) पुत्र नरेंद्र घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों ट्रक एक ही फर्म के हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली है और किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है। जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
#CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 11:00 IST
Hamirpur Accident: एक ही फर्म के दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती #CityStates #Kanpur #Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurCrimeNews #VaranasiLiveNews
