हमीरपुर: 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने ज्योतिष की डिग्री के लिए दी परीक्षा, अब तक 32 डिग्रियां हासिल कर चुके

सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाया। मंगलवार को उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में ज्योतिष विषय की डिग्री के लिए परीक्षा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सोनी और इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि डॉ. मिलखी राम अब तक 32 डिग्रियां हासिल कर चुके हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और सीखने की ललक आज भी बरकरार है। उनका यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि सीखने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #DrMilkhiRam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हमीरपुर: 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने ज्योतिष की डिग्री के लिए दी परीक्षा, अब तक 32 डिग्रियां हासिल कर चुके #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #DrMilkhiRam #VaranasiLiveNews