काशी से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन: पहले दिन यात्रियों में दिखा उत्साह, फर्स्ट एसी में आधी सीटें भरीं

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सोमवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हुई। पहले दिन फर्स्ट एसी कोच में आधे से अधिक सीट वाराणसी से ही भरी दिखी जबकि सेकंड और थर्ड एसी में रिजर्वेशन कराने वालों को सोमवार शाम तक सीट मिली। इस ट्रेन के चलने से बनारस स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भार कम हुआ है। सामान्य दिनों में इन दोनों ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है। 27421 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन रात 8.50 बजे रवाना हुई। पहले दिन आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन में यात्रियों का स्वागत किया गया। उधर, यात्री भी हर हर महादेव के जयघोष के साथ सफर पर निकले। इसे भी पढ़ें;बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत रिजर्वेशन की बात करें तो फर्स्ट एसी पहले फुल हो जा रही है। जबकि सेकंड, थर्ड एसी में ट्रेन के चलने से पहले तक लोग सीट पा जा रहे हैं। पहले दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि, पहले दिन निर्धारित समय रात 8.50 बजे से 5 मिनट की देरी से स्लीपर ट्रेन को रवाना किया गया, प्रयागराज में इसका निर्धारित समय रात 10.35 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 10 मिनट पहले ही पहुंच गई।

#CityStates #Varanasi #VandeBharatSleeperTrain #VaranasiNews #VaranasiHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 11:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन: पहले दिन यात्रियों में दिखा उत्साह, फर्स्ट एसी में आधी सीटें भरीं #CityStates #Varanasi #VandeBharatSleeperTrain #VaranasiNews #VaranasiHindiNews #VaranasiLiveNews