Sonipat News: सोनीपत में युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जलाया शव

सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 के किनारे प्याऊ मनियारी में ड्रेन के पास शुक्रवार की रात एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव जलाया गया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। चेहरे और शरीर का काफी हिस्सा जला होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कुंडली क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे शराब ठेके के पीछे शव जलता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कुंडली थाने के एएसआई जयवीर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से शराब और पानी की बोतलें मिलीं। पुलिस को मौके से कोई मोबाइल फोन या अन्य किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।दुकान से रात एक युवक ने खरीदी थी पानी की बोतलएक दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से पानी की बोतल खरीदी थी। वह व्यक्ति अकेला ही दुकान पर आया था। बताया कि जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है वह कुछ-कुछ वैसा ही प्रतीत हो रहा है। रात को डेढ़ बजे जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।-जयवीर, जांच अधिकारी व एएसआई थाना कुंडली।

#YouthMurderedInSonipat #BodyBurntToEraseIdentity #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सोनीपत में युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जलाया शव #YouthMurderedInSonipat #BodyBurntToEraseIdentity #VaranasiLiveNews