बंद नहीं होगा हैफेड खाद बिक्री केंद्र : श्याम सिंह
महम (रोहतक)। स्थानीय हैफेड व अन्य सरकारी खाद बीज बिक्री केंद्रों की सेवा जारी रहेगी, से बंद नहीं होंगे। यह किसान हितैशी सरकार है किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहीं। वे शनिवार को अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने मंडी में फसलों की खरीद, उठान और खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों ने शिकायत की कि कुछ निजी डीलर और खाद विक्रेता डीएपी या यूरिया खाद के साथ जबरन सल्फर, जिंक, नैनो यूरिया या अन्य कीटनाशक दवाइयां दे रहे हैं। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई भी डीलर किसानों को जबरन कोई अन्य सामान खरीदने पर मजबूर करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर एफआईआर दर्ज की जाए और उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़, मार्केट कमेटी के चेयरमैन ईश्वर शर्मा, उप चेयरमैन लीवर सेवा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
#HafedFertilizerSalesCenterWillNotBeClosed:ShyamSingh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 02:34 IST
बंद नहीं होगा हैफेड खाद बिक्री केंद्र : श्याम सिंह #HafedFertilizerSalesCenterWillNotBeClosed:ShyamSingh #VaranasiLiveNews
