बाइक राइडर सिया केस: सीसीटीवी फुटेज, क्लब का स्टाफ और पुलिसकर्मी बनेंगे गवाह; एसआईटी जल्द पेश करेगी चार्जशीट
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत बनेगी। इसके साथ ही बाइक राइडर्स के अलावा क्लब का स्टाफ व पुलिसकर्मी इस केस में गवाह बनेंगे। 15 से ज्यादा जगहों की सीसीटीवी फुटेज एसआईटी ने जुटाकर जांच की है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह इस मामले में चार्जशीट लगभग फाइनल हो जाएगी। इसके बाद चार्जशीट अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी। ये चार्जशीट हत्या के प्रयास समेत केस में लगाई गई बीएनएस की धारा 281, 125, 78, 79, 109(1) और 3(5) के तहत तैयार की जा रही है।
#CityStates #Gurugram #GurugramPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 13:38 IST
बाइक राइडर सिया केस: सीसीटीवी फुटेज, क्लब का स्टाफ और पुलिसकर्मी बनेंगे गवाह; एसआईटी जल्द पेश करेगी चार्जशीट #CityStates #Gurugram #GurugramPolice #VaranasiLiveNews
