गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड: पुलिस हिरासत में आरोपी राजू की मौत, पूछताछ के बाद बिगड़ी तबीयत
गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव नूरपुर माछीवाड़ा निवासी राजू को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार रात रक्तचाप कम होने की शिकायत के बाद उसे पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से मौत की वजह रक्तचाप कम होना बताई जा रही है, लेकिन हिरासत के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, जगरांव के सीआईए स्टाफ में पूछताछ के बाद राजू की हालत बिगड़ी थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। अब हिरासत में मौत के मामले ने पहले से संवेदनशील इस गोलीकांड को नया मोड़ दे दिया है।
#CityStates #Ludhiana #Punjab #GurudwaraManjiSahibFiring #LudhianaPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 09:07 IST
गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड: पुलिस हिरासत में आरोपी राजू की मौत, पूछताछ के बाद बिगड़ी तबीयत #CityStates #Ludhiana #Punjab #GurudwaraManjiSahibFiring #LudhianaPolice #VaranasiLiveNews
