Noida News: 257 करोड़ रुपये से बनेगा यमुना प्राधिकरण का कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू

257 करोड़ रुपये से बनेगा यमुना प्राधिकरण का कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू- करीब 30 महीने में सेक्टर-18 में बनाया जाना पांच मंजिला प्रशासनिक भवन- वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में ओमेगा-1 में चल रहा अस्थाई कार्यालयमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। यीडा अपने गठन के 25 साल पूरे कर चुका है। प्राधिकरण अब अपने स्थाई प्रशासनिक कार्यालय में शिफ्ट होने पर काम करेगा। इसके लिए 257 करोड़ रुपये खर्च कर यमुना सिटी के ही सेक्टर-18 में यमुना प्राधिकरण का कार्यालय 27,800 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक अगले महीने के अंत तक निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया जाएगा। इससे 30 महीने में निर्माण का काम पूरा हो सके। पिछले दिनों पूर्व में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन के डिजाइन में बदलाव के प्रस्ताव के चलते इसमें देरी हुई। प्राधिकरण की योजना है कि प्रशासनिक भवन के साथ बैठकों व अन्य आयोजन के लिए एक ऑडिटोरियम के अलावा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं। यहां करीब 700 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासनिक भवन के लिए सेक्टर-18 में जमीन आरक्षित की गई है। प्राधिकरण की योजना है कि 2028 के अंत तक यहां कार्यालय शिफ़्ट कर लिया जाए।अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 में जो अस्थाई कार्यालय संचालित है। यहां से यमुना सिटी की दूरी करीब आठ किमी है। वहीं प्रमुख सेक्टरों तक पहुंचने के लिए करीब 20 किमी से अधिक दूरी तय करनी होती है। इससे प्रभावी रूप से विकास कार्य की निगरानी भी नहीं हो पाती है। बेहतर काम और निगरानी के लिए पूर्व में यीडा ने एक साइट ऑफिस सेक्टर-22डी में बनाया था। यहां जीएम प्लानिंग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के भी बैठने की व्यवस्था की गई। हालांकि यह कार्यालय पूरी तरह विफल ही रहा। कोई अधिकारी यहां नहीं बैठता। इस तरह रहेगी बैठने की योजनाभूतल - रिसेप्शन, कॉर्पोरेट रिलेशन, पुलिस, मार्केटिंग और सिस्टम विभाग।प्रथम तल - संपत्ति और अकाउंट्स।द्वितीय तल - लैंड और इंडस्ट्री।तृतीय तल - परियोजना व वर्क सर्किल।चतुर्थ तल - नियोजन और विधि विभाग।पंचम तल - सीईओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी।

#Gfds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 20:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: 257 करोड़ रुपये से बनेगा यमुना प्राधिकरण का कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू #Gfds #VaranasiLiveNews