Aligarh News: ट्रेन में जेब से गिरे 50 हजार रुपये जीआरपी ने यात्री को लौटाए
रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान भीड़भाड़ में जेब से गिरे 50 हजार रुपये जीआरपी ने यात्री को वापस करा दिए। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी के अनुसार मंगलवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12428 रीवा एक्सप्रेस में रुपयों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर ट्रेन में स्कॉर्ट ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अटेंड किया। इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि 50 हजार रुपये मध्य प्रदेश के सिंघी जिले के चुराघर थाना क्षेत्र के निवासी अजीत पांडेय के थे। भीड़भाड़ के दौरान रुपये उनकी जेब से गिर गए थे, जिन्हें दूसरे यात्री ने उठा लिया था। जीआरपी ने 50 हजार रुपये अजीत पांडेय को सुपुर्द कर दिए।
#AligarhNews #Train #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:36 IST
Aligarh News: ट्रेन में जेब से गिरे 50 हजार रुपये जीआरपी ने यात्री को लौटाए #AligarhNews #Train #VaranasiLiveNews
