Rohtak News: ग्रोवर ने लोकसभा अध्यक्ष से की सांसद दीपेंद्र हुड्डा की शिकायत

माई सिटी रिपोर्टररोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सोमवार को पंचकूला पहुंचे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा की शिकायत की।बिरला को सौंपे पत्र में पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि सांसद ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठकों में विकास योजनाओं की समीक्षा के बजाय राजनीतिक मुद्दों पर अखाड़ा बना दिया है। साथ ही उचित कदम उठाने की मांग की।ग्रोवर ने शिकायत में कहा, 16 अक्तूबर को सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में 85 में से 24 योजनाओं की समीक्षा की गई थी। यह बैठक दो घंटे देरी से शुरू हुई। फिर ऐसे मुद्दों पर चर्चा होती रही जिनका दिशा से कोई संबंध नहीं था। 23 नवंबर 2025 की बैठक में भी 53 में से 33 बिंदुओं पर ही समीक्षा की गई थी।

#GroverComplainedToTheLokSabhaSpeakerAboutMPDeependerHooda #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: ग्रोवर ने लोकसभा अध्यक्ष से की सांसद दीपेंद्र हुड्डा की शिकायत #GroverComplainedToTheLokSabhaSpeakerAboutMPDeependerHooda #VaranasiLiveNews