ग्राउंड रिपोर्ट: शिमला-मटौर फोरलेन के निर्माण कार्य ने बढ़ाईं दुश्वारियां, धूल के गुबार में दाैड़ रही जिंदगी

शिमला-मटौर फोरलेन के एम्स बिलासपुर से लेकर भराड़ीघाट तक चल रहे निर्माण कार्य ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जगह-जगह उखाड़ी गई सड़क पर वाहन चलाना जान जोखिम में डालने जैसा है। धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि सामने से आ रही गाड़ी भी नजर नहीं आती। दोपहिया वाहन चालकों को सफर करना और भी मुश्किल भरा हो जाता है।इसलिए इस मार्ग पर मुसाफिरों को संभलकर सफर करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण हर दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। दिनभर उड़ती धूल से दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानों की सफाई करते ही दिन गुजर जाता है। मिठाई की दुकानों और ढाबा संचालकों का काम बंद हो गया है। लोग मिठाई खरीदने से गुरेज करते हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी को दिन में पांच-छह बार टैंकर से पानी फेंकना चाहिए, ताकि धूल से निजात मिले।

#CityStates #Shimla #ShimlaMatourFourlane #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 22:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्राउंड रिपोर्ट: शिमला-मटौर फोरलेन के निर्माण कार्य ने बढ़ाईं दुश्वारियां, धूल के गुबार में दाैड़ रही जिंदगी #CityStates #Shimla #ShimlaMatourFourlane #VaranasiLiveNews