दूल्हा हत्याकांड: तीन आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित, डीआईजी ने इनाम की बढ़ाई राशि
डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने सोमवार को जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद (25) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी। इससे पहले इनाम की राशि 25-25 हजार रुपये थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक मामले में आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के चिकसावा गांव निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय के सोंधी निवासी रवि यादव और भोले सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के जपटापुर निवासी भोले राजभर आरोपी हैं। इन सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। शरण देने वालों पर भी नजर, आठ आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस आरोपियों को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले ही आरोपियों को सोंगर गांव के मोड़ पर कब्रिस्तान के पास शरण लेने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में जपटापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर, मनेछा निवासी रामजीत बिंद, यूनुसपुर निवासी आदित्य गौतम, साेंधी निवासी कमलेश यादव, तरसावां निवासी गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर और संदहा निवासी बृजमोहन बिंद शामिल थे।
#CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurNews #JaunpurLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:59 IST
दूल्हा हत्याकांड: तीन आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित, डीआईजी ने इनाम की बढ़ाई राशि #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurNews #JaunpurLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
