Una News: राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के जन्मदिवस पर दी बधाई

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राधा-कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी आश्रम कोटलाकलां पहुंचे। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने परिवार सहित शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। विधायक ने परिवार सहित आश्रम परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने बाबा बाल जी महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और जन्मदिवस के पावन अवसर पर उन्हें बधाई दी। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर संत के जन्मदिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर बाबा बाल जी आश्रम प्रबंधन की ओर से विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।

#GreetingsExtendedToNationalSaintBabaBalJiMaharajOnHisBirthday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के जन्मदिवस पर दी बधाई #GreetingsExtendedToNationalSaintBabaBalJiMaharajOnHisBirthday #VaranasiLiveNews