Sonipat News: वाणिज्य से ज्यादा कलां संकाय की ओर झुकाव, साइंस में केवल 35 फीसदी पंजीकरण
सोनीपत। महाविद्यालयों में यूजी प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। अब पंजीकरण नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। इस बार छात्रों का रुझान वाणिज्य संकाय के मुकाबले कला संकाय की ओर अधिक देखने को मिला है जबकि बैचलर ऑफ साइंस में केवल 32 से 35 फीसदी सीटों पर ही पंजीकरण हुआ।उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से बढ़ाई गई समय सीमा के तहत जिले के सरकारी, निजी और एडिड कॉलेजों में अब तक 75 से 80 फीसदी सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण हो चुका है। महाविद्यालय प्रबंधन ने सीटों को भरने के लिए अंतिम दिन खूब प्रयास किया। पंजीकरण के अनुसार बीए में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। वहीं बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी लाइफ साइंस में 60 से 65 फीसदी सीटों पर पंजीकरण हुआ है जबकि बीए विद मेजर इन जियोग्राफी में महज 20 से 25 फीसदी सीटों पर ही आवेदन पहुंचे हैं।जिले के 23 प्रमुख सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में इस वर्ष यूजी कोर्स के लिए करीब 13,500 सीटें निर्धारित हैं। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से 21,203 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूलप्रक्रिया तिथिआवेदन में संशोधन (ओटीपी आधारित)1 जुलाई तकआपत्तियों सहित सूची जारी2 जुलाई तकऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन6 जुलाई तकपात्र अभ्यर्थियों की सूची8 जुलाईपहली प्रोविजनल कटऑफ 9 जुलाईपहली फाइनल कटऑफ 10 जुलाईपहली फीस जमा अवधि11 से 15 जुलाईदूसरी प्रोविजनल कटऑफ 16 जुलाईदूसरी फाइनल कटऑफ 17 जुलाईदूसरी फीस जमा अवधि18 से 22 जुलाईरिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग23 जुलाईपोर्टल दोबारा खुलने की तिथि24 जुलाईविलंब शुल्क के साथ प्रवेश25 से 31 जुलाईयूजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि 30 जून को समाप्त गई। अधिकांश महाविद्यालयों में 75 से 80 फीसदी सीटों पर आवेदन हो चुके हैं। - डॉ. किरण सरोहा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
#GreaterInclinationTowardsTheArtsFacultyThanCommerce;Only35%EnrollmentInScience. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 21:29 IST
Sonipat News: वाणिज्य से ज्यादा कलां संकाय की ओर झुकाव, साइंस में केवल 35 फीसदी पंजीकरण #GreaterInclinationTowardsTheArtsFacultyThanCommerce;Only35%EnrollmentInScience. #VaranasiLiveNews
