Kangra News: राज्यपाल का युवाओं को संदेश, जॉब सीकर नहीं, जॉब मेकर बनें
धर्मशाला। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने युवाओं को संदेश दिया है कि वे केवल जॉब सीकर (नौकरी तलाशने वाले) नहीं, बल्कि जॉब मेकर (रोजगार देने वाले) बनें। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की ओर से युवा संगम-चरण 6 के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पुडुचेरी से आए प्रतिनिधिमंडल के स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और उन्हें पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों की ओर भी अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. हरमोहिंद्र बेदी की गरिमामयी उपस्थिति के बीच कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने युवा संगम की अवधारणा पर विस्तार से बात की। इस विशेष अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से पहुंचे विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, शिक्षा, पर्यटन, भाषा एवं परंपराओं के आदान-प्रदान को बेहद निकटता से अनुभव किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में एनआईटी पुडुचेरी से आए छात्र प्रतिनिधिमंडल का सीयू परिसर में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। ब्यूरो
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 19:24 IST
Kangra News: राज्यपाल का युवाओं को संदेश, जॉब सीकर नहीं, जॉब मेकर बनें #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #VaranasiLiveNews
