यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं शाहजहांपुर, विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी का किया लोकार्पण
राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में एक पुस्तकालय और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी सेल) का लोकार्पण किया। राज्यपाल विद्यार्थियों से संवाद और विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक भी करेंगी। समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के भवनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी ली जाएगी। इसमें पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, पठन-पाठन का स्तर और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन की समीक्षा होगी। स्वीकृत शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों के सापेक्ष कार्यरत एवं रिक्त पदों की भी समीक्षा की जाएगी। राज्यपाल सुबह 10:15 बजे विश्वविद्यालय पहुंचीं। राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय के बाहर एक किलोमीटर तक रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर से आए छात्र-छात्राओं को पहले प्रवेश नहीं मिला, लेकिन हंगामे की आशंका में पुलिस ने उन्हें प्रवेश दे दिया।
#CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #Library #SsUniversity #GovernorAnandibenPatel #UpGovernor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 12:03 IST
यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं शाहजहांपुर, विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी का किया लोकार्पण #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #Library #SsUniversity #GovernorAnandibenPatel #UpGovernor #VaranasiLiveNews
