निगमों में भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही सरकार : दीपेन्द्र
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर साधा निशानामाई सिटी रिपोर्टरअंबाला सिटी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा बुधवार को अंबाला सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर सरकार को कोसा। भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। वार्ड नंबर 8, 9 और 14 में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के नगर निगम भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं और सरकार जांच कराने के बजाय घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। हुड्डा ने भाजपा की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश के हर जिले में भाजपा ने फाइव स्टार होटल जैसे आलीशान दफ्तर बनवा लिए हैं, सरकार को बताना चाहिए कि इतना पैसा कहां से आया। उन्होंने फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक में हुए करोड़ों के घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के ट्रिपल इंजन से लोग त्रस्त हैं। सांसद ने स्थानीय मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि अंबाला में सड़कें टूटी हैं, सीवरेज जाम है और सफाई व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो बुजुर्गों को 6000 पेंशन मिली और न ही महिलाओं को 2100 रुपये।
#GovernmentIsProtectingCorruptionInCorporations:Deependra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 02:44 IST
निगमों में भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही सरकार : दीपेन्द्र #GovernmentIsProtectingCorruptionInCorporations:Deependra #VaranasiLiveNews
