सरकार समस्याएं हल करने में विफल : बिक्रम

मंडी। पूर्व परिवहन मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों पर छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने और आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू करने के सरकार के निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की तानाशाही और कर्मचारी विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है। मंडी में जारी बयान में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन, भत्ते और अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने के बजाय सरकार एस्मा की आड़ लेकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व परिवहन मंत्री ने कहा कि एचआरटीसी की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। निगम में बसों की कमी, चालकों और परिचालकों सहित विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद, संसाधनों का अभाव और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

#GovernmentFailedToSolveProblems:Bikram #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सरकार समस्याएं हल करने में विफल : बिक्रम #GovernmentFailedToSolveProblems:Bikram #VaranasiLiveNews