UP: 'भेदभाव से आ चुका था तंग, जेल में दो वक्त की रोटी तो मिलेगी', इसलिए भाई-भाभी के साथ मासूम को भी मार डाला

गोरखपुर के बांसगांव में अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के आरोपी बाल अपचारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घर में भेदभाव से तंग आ गया था। उसे ठीक से भोजन तक नहीं मिलता था। कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं मिलते थे। अब जेल में कम से कम दो वक्त की रोटी तो मिलेगी। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि घर का माहौल उसके लिए ठीक नहीं था। पांचवीं तक वह पढ़ने में काफी अच्छा था लेकिन उसके बाद उसे पढ़ने नहीं दिया गया। किसी तरह मजदूरी करके उसने अपनी फीस दी और नौवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद दसवीं में वह फेल हो गया। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर घर में कहता भी था कि उसके साथ गलत हो रहा है लेकिन कोई सुनता नहीं था। केवल बड़े भाई की ही सुनी जाती थी। उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिन से भी उसको भोजन नहीं मिला था।

#CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurTripleMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'भेदभाव से आ चुका था तंग, जेल में दो वक्त की रोटी तो मिलेगी', इसलिए भाई-भाभी के साथ मासूम को भी मार डाला #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurTripleMurder #VaranasiLiveNews