वनटांगिया गांव: यूपी का पहला गांव जहां महिलाएं खुद जांचती हैं पानी की गुणवत्ता, जांच के लिए बना है जलसखी समूह
गोरखपुर शहर से तकरीबन 12 किमी दूर जंगलों के बीच एक गांव है वनटांगिया, जंगल तिनकोनिया नंबर तीन। दो दशक पहले तक गांव के लोग पहचान के मोहताज थे। शिक्षा कोसों दूर थी और कमाई का सिर्फ एक जरिया मजदूरी। अब गांव के स्कूल में ही स्मार्ट क्लास हैं, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। लड़कियां टीचर और पुलिस में भर्ती होना चाहती हैं। महिलाएं अब मजदूरी और पत्तल के पुश्तैनी काम की जगह खुद का रोजगार करने लगी हैं। यह यूपी का पहला गांव भी है जहां हर घर में पानी की गुणवत्ता की जांच खुद महिलाओं की टीम करती है, जिसका नाम दिया गया है जलसखी।
#CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:29 IST
वनटांगिया गांव: यूपी का पहला गांव जहां महिलाएं खुद जांचती हैं पानी की गुणवत्ता, जांच के लिए बना है जलसखी समूह #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #VaranasiLiveNews
