अब गूगल मैप से पहुंचेगा आपके घर खाना: खुद ऑनलाइन फूड ऑर्डर करेगा एआई, जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर
Google Maps Food Ordering: दफ्तर जाना होकिसी नए शहर में घूमना होकहीं भी जाना है, गूगल मैप्स हमारी हर जगह मदद करता है। अभी तक गूगल मैप्स में रेस्टोरेंट के सुझाव देने और बेस्ट रूट्स (रास्ते) बताने जैसी कई एआई सुविधाएं मौजूद हैं, जो हमारी रोज की जिंदगी को आसान बनाती हैं, लेकिन अब असके अलावा भी एक नया डेवलमेंट सामने आया है। गूगल मैप्स अब आपके बिहाफ यानी आपकी तरफ से खुद फूड ऑर्डर प्लेस करने की क्षमता पर काम कर रहा है। कहां मिले हैं संकेत एंड्रॉयड एथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल मैप्स फॉर एंड्रॉयड वर्जन 26.27.00.941319029 के कोड में कुछ नए संकेत मिले हैं। इनमें आस्क मैप्स फूड ऑडरिंग प्रोमो जैसे टेक्स्ट शामिल हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि गूगल इस फीचर पर काम कर रहा है। इन स्ट्रिंग्स से यह भी पता चलता है कि कंपनी लॉन्च के समय यूजर्स को इस नए फीचर के बारे में जानकारी देने और पहली बार इसे इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेगी। एआई आपके लिए कैसे करेगा फूड ऑर्डर फिलहाल गूगल की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए इसका काम करने का तरीका सामने नहीं आया है। हालांकि माना जा रहा है कि यूजर गूगल मैप्स में सेव अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से एआई की मदद से आसानी से ऑर्डर कर सकेगा। अभी यह साफ नहीं है कि यह सुविधा जेमिनी एआई के क्लाउड मॉडल पर आधारित होगी या स्मार्टफोन में मौजूद एआई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगी। पेमेंट का फैसला इंसान के हाथ में रहेगा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भले ही एआई ऑर्डर तैयार करने या प्रक्रिया आसान बनाने में मदद करे, लेकिन पेमेंट की अंतिम मंजूरी यूजर को ही देनी होगी। सुरक्षा कारणों से गूगज या कोई अन्य कंपनी एआई को अपने आप भुगतान करने की अनुमति नहीं देगी। क्या यह सुरक्षित होगा इसकी सुरक्षा को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी है, क्योंकि रिपोर्ट्स में इस फीचर के साथ कुछ प्राइवेसी चिंताएं भी सामने आ रही हैं। अगर गूगल मैप्स यूजर की ओर से फूड ऑर्डर करेगा, तो कंपनी को उसकी ऑर्डर हिस्ट्री, पसंद और खर्च करने की आदतों जैसी अधिक जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा आशंका जताई जा रही है कि जेमिनी एआई यूजर की व्यक्तिगत पसंद के बजाय हाई-रेटेड या स्पॉन्सर्ड रेस्टोरेंट को प्राथमिकता दे सकता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति को यूजर के गूगल अकाउंट का एक्सेस मिल जाए, तो वह उसकी ओर से ऑर्डर भी प्लेस कर सकता है।
#TechDiary #National #GoogleMaps #AiFood #Ai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 09:00 IST
अब गूगल मैप से पहुंचेगा आपके घर खाना: खुद ऑनलाइन फूड ऑर्डर करेगा एआई, जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर #TechDiary #National #GoogleMaps #AiFood #Ai #VaranasiLiveNews
