Yamuna Nagar News: दुकान का ताला तोड़कर 34 हजार का सामान चोरी
यमुनानगर। चोरों ने कस्बा बूड़िया के मुख्य बाजार स्थित एक करियाने की दुकान से नकदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत में बूड़िया निवासी राहुल गर्ग ने बताया कि उसकी मेन बाजार में करियाने की दुकान है। 26 फरवरी को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले से 14 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा घी के डिब्बे, सरसों तेल के डिब्बे, रिफाइंड की एक पेटी समेत अन्य सामान चोरी पाया गया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। संवाद
#GoodsWorthRs34ThousandStolenByBreakingTheLockOfTheShop #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:41 IST
Yamuna Nagar News: दुकान का ताला तोड़कर 34 हजार का सामान चोरी #GoodsWorthRs34ThousandStolenByBreakingTheLockOfTheShop #VaranasiLiveNews
