गोवा शिपयार्ड में 91 पदों पर भर्ती: कल शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 27 नवंबर अंतिम तिथि; जानें पात्रता मानदंड
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए कुल 91 पद भरे जाएंगे। योग्य भारतीय नागरिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन अनुसूची ए मिनीरत्न श्रेणी-I सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए विशेष जहाजों का निर्माण करता है। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी संस्था का नाम: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड विज्ञापन संख्या: 09/2026 कुल पद: 91 पदों की संख्या: 20 प्रकार के नॉन-एग्जीक्यूटिव पद आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 28 अक्तूबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 27 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक आयु और अनुभव की गणना की तारीख: 30 सितंबर 2026 नौकरी का प्रकार: निश्चित अवधि का अनुबंध किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती में तकनीकी सहायक, जूनियर सुपरवाइजर, हिंदी अनुवादक, नर्स, वेल्डर, मैकेनिक, फिटर, क्रेन ऑपरेटर, पेंटर और अन्य पद शामिल हैं। प्रमुख पदों और रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: पद का नाम रिक्तियां टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) 15 टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) 12 टेक्निकल असिस्टेंट (शिपबिल्डिंग) 10 वेल्डर 7 ईओटी क्रेन ऑपरेटर 5 3जी वेल्डर (सेमी-स्किल्ड) 5 नर्स (पुरुष) 4 शिपराइट फिटर 4 इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 4 खलासी 4 सेफ्टी स्टीवर्ड 4 जूनियर सुपरवाइजर (सबस्टेशन) 3 इसके अलावा हिंदी अनुवादक, जूनियर सुपरवाइजर (सेफ्टी-इलेक्ट्रिकल), टेक्निकल असिस्टेंट (इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल), डीजल मैकेनिक, पेंटर और अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी। कितना मिलेगा वेतन पद और अनुबंध के वर्ष के अनुसार मासिक समेकित वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। पहले वर्ष में वेतन 27,200 रुपये से 41,400 रुपये प्रतिमाह तक है। दूसरे और तीसरे वर्ष में निर्धारित दरों के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी होगी। अनुबंध की शर्तों और कंपनी के नियमों के अनुसार कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा और समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। पीएफ, ईएसआई और आयकर जैसी वैधानिक कटौतियां लागू नियमों के अनुसार होंगी। कितनी होनी चाहिए उम्र अधिकतर पदों के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। हालांकि, कुछ पदों के लिए आयु सीमा अलग रखी गई है।आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट (हिंदी अनुवादक): ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष स्टुअर्ड कम कुक (सेमी-स्किल्ड): अधिकतम आयु 41 वर्ष अधिकतर अन्य पद: अधिकतम आयु 33 वर्ष आयु सीमा में छूट ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को निर्धारित सीमा से 3 वर्ष की छूट एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दिव्यांग उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों को लागू सरकारी नियमों के अनुसार छूट सभी प्रकार की छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती शैक्षणिक योग्यता और अनुभव इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा। टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम तीन साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा और कम से कम दो साल का संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है। केवल बीई या बीटेक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, जिनके पास निर्धारित तीन वर्षीय डिप्लोमा नहीं है, पात्र नहीं माने जाएंगे। जूनियर सुपरवाइजर (सेफ्टी-इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा, इंडस्ट्रियल सेफ्टी में एक साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा और कम से कम दो साल का सुपरवाइजरी अनुभव आवश्यक है। जूनियर सुपरवाइजर (सबस्टेशन): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा, वैध 33 केवी सुपरवाइजर लाइसेंस या योग्यता प्रमाणपत्र और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव जरूरी है। हिंदी अनुवादक: हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित निर्धारित स्नातक डिग्री या हिंदी अनुवाद में डिप्लोमा/डिग्री के साथ कम से कम दो साल का अनुवाद अनुभव आवश्यक है। नर्स (पुरुष): बीएससी नर्सिंग या नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में कम से कम दो साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा और दो साल का कार्य अनुभव चाहिए। आईटीआई आधारित पद: वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और डीजल मैकेनिक जैसे पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई और निर्धारित अनुभव आवश्यक है। शिपराइट फिटर, खलासी, सेफ्टी स्टीवर्ड, ईओटी क्रेन ऑपरेटर, पेंटर और अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग योग्यता व अनुभव निर्धारित हैं। स्टुअर्ड कम कुक पद के लिए एसएससी योग्यता के साथ खाना बनाने और कैटरिंग प्रबंधन में कम से कम 10 साल का अनुभव मांगा गया है। क्या है चयन प्रक्रिया गोवा शिपयार्ड की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा: परीक्षा कंप्यूटर आधारित या पेन-पेपर माध्यम से आयोजित की जा सकती है। दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों, अंकतालिकाओं, अनुभव प्रमाणपत्रों और पहचान दस्तावेजों की जांच होगी। कौशल या ट्रेड टेस्ट: उम्मीदवारों की संबंधित काम में व्यावहारिक दक्षता का आकलन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल प्रश्नों का 25 प्रतिशत हिस्सा सामान्य अभिक्षमता और 75 प्रतिशत हिस्सा संबंधित विषय या ट्रेड पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा का वेटेज पदों की श्रेणी लिखित परीक्षा कौशल परीक्षा क्रम संख्या 1 से 3 के पद 50% 50% क्रम संख्या 4 से 10 के पद 40% 60% क्रम संख्या 11 से 20 के पद 30% 70% सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35 प्रतिशत है। आवेदन शुल्क कितना है सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और गोवा शिपयार्ड के आंतरिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई ई-पे गेटवे के जरिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। निर्धारित शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। गोवा शिपयार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट goashipyard.in पर जाएं। वेबसाइट पर नोटिस बोर्ड और फिर करियर या जीएसएल करियर सेक्शन खोलें। विज्ञापन संख्या 09/2026 के सामने दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। संबंधित पद चुनकर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और रोजगार से जुड़ी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। लागू होने पर 200 रुपये शुल्क का भुगतान करें। भुगतान की रसीद डाउनलोड करें और आवेदन जमा करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
#Jobs #National #GoaShipyard #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 20:13 IST
गोवा शिपयार्ड में 91 पदों पर भर्ती: कल शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 27 नवंबर अंतिम तिथि; जानें पात्रता मानदंड #Jobs #National #GoaShipyard #VaranasiLiveNews
