Una News: काला मोतियाबिंद पर छात्राओं को किया जागरूक
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने नंदा नर्सिंग संस्थान जनकौर में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने नर्सिंग छात्राओं को बताया कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है। यह वार्षिक कार्यक्रम ग्लूकोमा अर्थात काला मोतियाबिंद के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके कारण होने वाले स्थाई दृष्टि हानि को रोकने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। ग्लूकोमा आंखों की रोशनी के लिए खतरा पैदा करने वाला रोग है। जो आंख की नस को खराब कर देता है। इस रोग के कारण 40 साल की उम्र में ही आंखों में दिक्कत शुरू हो जाती है। इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग ने सम्मानित किया।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 23:56 IST
Una News: काला मोतियाबिंद पर छात्राओं को किया जागरूक #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
