Haryana: NIT कुरुक्षेत्र में छात्रा ने की आत्महत्या, दो माह में चौथी घटना; कैंपस में मचा हड़कंप
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में गुरुवार को एक और दुखद घटना सामने आई है। यहां सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। यह पिछले दो महीनों में संस्थान में चौथी ऐसी घटना है, जिससे पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Haryana #Kurukshetra #NitKurukshetra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:56 IST
Haryana: NIT कुरुक्षेत्र में छात्रा ने की आत्महत्या, दो माह में चौथी घटना; कैंपस में मचा हड़कंप #CityStates #Haryana #Kurukshetra #NitKurukshetra #VaranasiLiveNews
