Kurukshetra News: बराड़ा रोड से अगवा युवती पंजाब से बरामद
शाहाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को भांजे के साथ कोल्ड स्टोर के पास से आलू लेने गई युवती को 24 घंटे में पंजाब के होशियारपुर से बरामद कर लिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में युवती के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं।जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक युवती अपने भांजे के साथ शाहाबाद बराड़ा रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास से आलू लेने गई थी। इस दौरान वहां पहुंचे पांच लोगों ने युवती का जबरन अपहरण कर लिया और भाग गए। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पंजाब के होशियारपुर में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग गए, जिनकी तलाश जारी है। संवाद
#GirlKidnappedFromBararaRoadRecoveredFromPunjab #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:42 IST
Kurukshetra News: बराड़ा रोड से अगवा युवती पंजाब से बरामद #GirlKidnappedFromBararaRoadRecoveredFromPunjab #VaranasiLiveNews
