Pradeep Rawat Death: कैंसर से जंग हार गए अभिनेता प्रदीप रावत, बुधवार शाम को होगा अंतिम संस्कार
'लगान', 'गजनी', 'छत्रपति' और 'वीरम' समेत कई ब्लॉकबस्टर और चर्चित फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता प्रदीप रावत के निधन की दुखद खबर आई है। अभिनेता प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, यह खबर सही है उनका कुछ घंटे पहले निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के भिवंडी इलाके के अस्पताल में अंतिम सांस ली'। बुधवार दोपहरअभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#Bollywood #Entertainment #National #PradeepRawatDeath #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 22:17 IST
Pradeep Rawat Death: कैंसर से जंग हार गए अभिनेता प्रदीप रावत, बुधवार शाम को होगा अंतिम संस्कार #Bollywood #Entertainment #National #PradeepRawatDeath #VaranasiLiveNews
