Noida News: नौकरी का झांसा देकर फोन बदलकर कांच का टुकड़ा थमाया

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में नौकरी का झांसा देकर अज्ञात युवकों ने एक युवक से मोबाइल लेकर उसे कांच के टुकड़ों से भरा बैग थमा दिया। मलकपुर निवासी शुवम हांसदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई की सुबह वह ड्यूटी पर एक मूर्ति चौक के पापस डीएस ग्रुप के नजदीक मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे। बातचीत के दौरान युवकों ने उसकी सैलरी के बारे में पूछा। पीड़ित के मुताबिक, उसने अपनी सैलरी 15 हजार रुपये बताई। इसके बाद युवकों ने बताया कि पास में एक दूसरी कंपनी है, जहां 20 हजार रुपये वेतन मिलता है और वहां वॉक-इन भर्ती चल रही है। अगर कोई अन्य व्यक्ति नौकरी करना चाहता है तो उसे अपना मोबाइल नंबर दे दें। इसी बहाने एक युवक ने पीड़ित का मोबाइल फोन ले लिया और उसका मोबाइल नंबर अपने फोन में टाइप करने लगा। दूसरे युवक ने पहले युवक के हाथ से पीड़ित का मोबाइल लिया और उसे वहां के वॉक-इन पार्किंग का पास होने की बात कहते हुए एक काले रंग के बैग में रख दिया। इसके बाद बैग पीड़ित को वापस दे दिया गया। कुछ समय बाद पीड़ित ने बैग खोलकर देखा तो उसके मोबाइल की जगह मोबाइल के आकार के कांच के टुकड़े रखे हुए थे। तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

#Gfds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: नौकरी का झांसा देकर फोन बदलकर कांच का टुकड़ा थमाया #Gfds #VaranasiLiveNews