Jaipur News: पायलट के किसान सम्मेलन पोस्टर में बड़े नेताओं के बीच से गहलोत गायब, अंदरूनी कलह को मिली हवा

राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी सियासत को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। करौली में आयोजित होने जा रहे किसान सम्मेलन के पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर गायब होने के बाद राजनीतिक गलियारों में नए कयास लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह सम्मेलन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की मौजूदगी में आयोजित होना है, जिससे पोस्टर को लेकर चर्चा और भी बढ़ गई है। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी पोस्टर में स्थान दिया गया है। हालांकि अशोक गहलोत की तस्वीर नहीं होने से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। ये भी पढ़ें:Rajasthan News:मोदी सरकार के 12 साल पर राजस्थान के सरकारी मंदिरों में महाआरती, सीएम भजनलाल करेंगे पूजा पिछले कुछ समय से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पुराने राजनीतिक विवादों को लेकर बयानबाजी फिर चर्चा में रही है। विशेष रूप से मानेसर प्रकरण को लेकर दिए गए बयानों ने कांग्रेस के भीतर की खींचतान को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया था। ऐसे में किसान सम्मेलन के पोस्टर से गहलोत की तस्वीर का गायब होना राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह केवल पोस्टर डिजाइन का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठनात्मक और नेतृत्व से जुड़े संदेश भी हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजरें करौली में होने वाले किसान सम्मेलन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि सचिन पायलट अपने संबोधन में किसानों के मुद्दों, संगठनात्मक रणनीति और प्रदेश की राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बात कर सकते हैं। ऐसे में यह सम्मेलन राजस्थान कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और आगामी सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurNews #AshokGehlot #SachinPilot #FarmersConference #KarauliFarmersConference #CongressPosterControversy #CongressInternalRift #RajasthanCongress #GehlotVsPilot #PosterPolitics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 09:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jaipur News: पायलट के किसान सम्मेलन पोस्टर में बड़े नेताओं के बीच से गहलोत गायब, अंदरूनी कलह को मिली हवा #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurNews #AshokGehlot #SachinPilot #FarmersConference #KarauliFarmersConference #CongressPosterControversy #CongressInternalRift #RajasthanCongress #GehlotVsPilot #PosterPolitics #VaranasiLiveNews