कभी फिल्म बनाने के लिए नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर्स, आज रिलीज हुई 600 करोड़ की फिल्म; कौन है यह निर्देशक?

निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरेशी समेत कई कलाकारों से सजी यह फिल्म करीब 600 करोड़ के बजट में बनी है। हालांकि, यह मल्टीस्टारर फिल्म बनाना गीतू के लिए आसान काम नहीं था। हाल ही में गीतू ने अपने इस सफर के बारे में काफी कुछ कहा। टॉक्सिक पर क्या बोलीं गीतू फिल्म टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में गीतू ने यश और अपनी फिल्म बनाने की जर्नी पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'मूथोन' बनाने के बाद भी प्रोड्यूसर्स उन पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे थे। इवेंट में गीतू ने कहा 2009 में मैंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'केल्लकनुंडू' बनाई वो भी मात्र 50 लाख रुपये में। इसके बाद 2014 में रिलीज हुई मेरी फिल्म 'लायर्स डाइस' ऑस्कर में भी गई थी लेकिन किसी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया। कोई भी मुझे अपनी फिल्म बनाने के लिए पैसे नहीं देना चाहता था। मैंने थोड़ी और बड़ी फिल्म बनाई 'मूथोन',समीक्षकों से सराहना मिली पर फिर भी कोई रिस्क लेने तैयार नहीं था।

#Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #ToxicMovieReleaseDate #ToxicAFairyTaleForGrown-ups #ToxicMovie #GeetuMohandas #GeetuMohandasMovies #GeetuMohandasToxicCastDetails #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 25, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कभी फिल्म बनाने के लिए नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर्स, आज रिलीज हुई 600 करोड़ की फिल्म; कौन है यह निर्देशक? #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #ToxicMovieReleaseDate #ToxicAFairyTaleForGrown-ups #ToxicMovie #GeetuMohandas #GeetuMohandasMovies #GeetuMohandasToxicCastDetails #VaranasiLiveNews