Noida News: दो ट्रकों की टक्कर होने पर वाहनों का लगा जाम

दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर की झाल पर दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई । टक्कर होने पर कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन दो घंटे जाम लगा रहा। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि रात्रि में करीब 12 बजे एक लोड ट्रक दादरी की तरफ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जब सादोपुर की झाल पर पहुंचा तो संतुलन बिगड़ने के चलते विपरीत दिशा में पहुंच गया। जिससे गाजियाबाद की तरफ से आ रहे लोढ ट्रक की सीधी टक्कर हो गई । टक्कर होने पर दोनों ट्रक सड़कों के बीच फंस गए। देखते-देखते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लगने पर जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगाकर दोनों ट्रकों को करीब एक घंटा मशक्कत करने के बाद सड़क से अलग हटवाया।

#Fsdg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fsdg



Noida News: दो ट्रकों की टक्कर होने पर वाहनों का लगा जाम #Fsdg #VaranasiLiveNews