बिहार: प्रेमिका के इशारे पर पिता की हत्या! डायलिसिस कराकर लौट रहे बीमार बाप को बेटे ने ईंट-पत्थर से कुचला

गयाजी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में इस कदर डूबे एक बेटे ने अपने ही बीमार पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराने अस्पताल जाते थे। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका के नाम जमीन कराने के दबाव और पिता के विरोध ने इस खूनी साजिश को जन्म दिया। मामले में आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। क्या था मामला गयाजी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में ओटीए के समीप 26 सितंबर की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के चेहरे और सिर पर ईंट-पत्थर से वार किए जाने के गंभीर निशान थे। बाद में शव की पहचान कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई। वह परचून की दुकान चलाते थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया। घटना से एक दिन पहले, 25 सितंबर को विष्णुपद थाने में कृष्णा गुप्ता और उनके बेटे चंदन राज के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला उलझा हुआ लगा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और छानबीन के दौरान कहानी की परतें खुलने लगीं। 10 साल बड़ी शादीशुदा महिला से था संबंध पुलिस के अनुसार, चंदन राज का पिछले 10 से 12 वर्षों से एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला की उम्र उससे करीब 10 साल अधिक बताई जा रही है और उसका एक बच्चा भी है। जांच में सामने आया कि चंदन के पिता इस संबंध से खुश नहीं थे। वह परिवार की जमीन महिला के नाम करने के भी विरोधी थे। आरोप है कि महिला चंदन पर अपने माता-पिता से अलग होने और जमीन उसके नाम कराने के लिए दबाव बनाती थी। पुलिस की पूछताछ में चंदन ने कथित तौर पर बताया कि महिला ने उसके सामने ऐसी शर्त रखी थी कि या तो वह अपने हिस्से की जमीन उसके नाम कराए या अपने पिता को रास्ते से हटा दे। इसी दबाव में उसने हत्या की साजिश रची। डायलिसिस के बाद घर लौट रहे थे पिता पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की रात चंदन अपने पिता कृष्णा गुप्ता को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डायलिसिस कराकर घर ले जा रहा था। बीमारी के कारण कृष्णा काफी कमजोर हो चुके थे। इसी दौरान आरोपी उन्हें ओटीए के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां चंदन ने लाठी, ईंट और भारी पत्थरों से पिता के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को झाड़ियों के पास छोड़कर फरार हो गया। 26 सितंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और गुमशुदगी के मामले से कड़ियां जोड़ते हुए बेटे तक पहुंची। पढ़ें:परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे ग्रेजुएट, 22 हजार रुपये थी सैलरी जांच में सामने आया कि चंदन राज ग्रेजुएट है और आदित्य विजन में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। उसे हर महीने करीब 22 हजार रुपये वेतन मिलता था। आरोपी के कथित बयान के अनुसार, वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रेमिका पर खर्च करता था। पुलिस पूछताछ में चंदन ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले महिला के कहने पर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उसका दावा है कि महिला ने प्यार साबित करने के लिए ऐसा करने को कहा था। बाद में जमीन अपने नाम कराने के दबाव की बात भी उसने पुलिस को बताई। पुलिस इन बयानों और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया, तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज इस संबंध में डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने 26 सितंबर को ओटीए के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान विष्णुपद थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत से मामले के तार जुड़े। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन राज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या की बात स्वीकार की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी के शरीर पर महिला के नाम का टैटू भी है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि हत्या की साजिश में महिला की क्या भूमिका रही। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है और उसकी गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई कर रही है। महिला के पति की इस मामले में भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, वह मजदूरी करता है और उसे कथित संबंध के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने और मामले के सभी पहलुओं की जांच में लगी है। एक बीमार पिता की हत्या के इस मामले ने परिवार, रिश्तों और संपत्ति के विवाद को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#CityStates #Crime #Bihar #Gaya #BiharNews #GayaNews #GayaMurderCase #SonKillsFather #FatherMurder #ChandanRaj #KrishnaGuptaMurder #LiveInRelationship #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: प्रेमिका के इशारे पर पिता की हत्या! डायलिसिस कराकर लौट रहे बीमार बाप को बेटे ने ईंट-पत्थर से कुचला #CityStates #Crime #Bihar #Gaya #BiharNews #GayaNews #GayaMurderCase #SonKillsFather #FatherMurder #ChandanRaj #KrishnaGuptaMurder #LiveInRelationship #VaranasiLiveNews