हिमाचल: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी गौरव सोलन में गिरफ्तार, पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे

पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) बिलासपुर और सोलन में वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को सोलन पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था और सोलन के अलावा बिलासपुर और दिल्ली क्राइम ब्रांच भी उसे गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही थी। बीते सप्ताह दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले एक क्लर्क और पांच एजेंट 3 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए थे। ये आरोपी बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा के रहने वाले हैं। जिला सोलन पुलिस ने प्रभावी रणनीति के तहत आरएलए झंडूता में कार्यरत क्लर्क गौरव (32) निवासी पेहड़वीं, डाकखाना भगेड़, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उससे महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। गौरव ने सोलन के आरएलए में फर्जी आईडी तैयार की थी। उसी से पूरा लेन-देन होता था। इसमें उसने पांच एजेंट तैयार किए थे, जो पैसों की उगाही करते थे और ग्राहक लाते थे।

#CityStates #Shimla #VehicleRegistrationScam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 01, 2026, 21:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी गौरव सोलन में गिरफ्तार, पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे #CityStates #Shimla #VehicleRegistrationScam #VaranasiLiveNews