Ambala News: रेल फाटकों पर तैनात गेटमैन की रात में होगी औचक जांच

संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। रेलवे ने ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य रेल हादसों पर लगाम लगाना और ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। रेलवे बोर्ड (संरक्षा निदेशालय) ने 1 नवंबर से 15 दिनों का विशेष सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।यह अभियान देश के सभी जोनल रेलवे और कोंकण रेलवे में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य लेवल क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन और अन्य परिचालन कर्मचारियों की सतर्कता की जांच करना है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रात के समय औचक निरीक्षण किए जाएंगे। इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग और सुरक्षा विभाग के अधिकारी व पर्यवेक्षक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फाटकों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों के अल्कोहल स्तर की जांच पोर्टेबल ब्रेथ एनालाइजर मशीनों की मदद से की जाएगी।

#GatemenDeployedAtRailwayGatesWillBeSubjectedToSurpriseChecksAtNight. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: रेल फाटकों पर तैनात गेटमैन की रात में होगी औचक जांच #GatemenDeployedAtRailwayGatesWillBeSubjectedToSurpriseChecksAtNight. #VaranasiLiveNews