GATE COAP 2026: गेट सीओएपी पोर्टल का कार्यक्रम जारी, एमटेक प्रवेश और PSU में जॉब ऑफर के लिए मिलेंगे 10 राउंड

GATE COAP Schedule 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने गेट 2026 के जरिए एमटेक में एडमिशन और पीएसयू नौकरियों के लिए कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP 2026) का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीओएपी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर शुरू होगा। इससे पहले आईआईटी गुवाहाटी ने 19 मार्च 2026 को गेट 2026 का रिजल्ट घोषित किया था। सीओएपी में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास गेट 2026, 2025 या 2024 में से किसी एक का वैध स्कोर होना जरूरी है। एमटेक एडमिशन या पीएसयू नौकरी के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग संस्थानों या कंपनियों में अलग से आवेदन करना होगा। सीओएपी सिर्फ ऑफर देखने और उसे स्वीकार या अस्वीकार करने का प्लेटफॉर्म है।

#Education #National #Gate2026 #IitRoorkee #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




GATE COAP 2026: गेट सीओएपी पोर्टल का कार्यक्रम जारी, एमटेक प्रवेश और PSU में जॉब ऑफर के लिए मिलेंगे 10 राउंड #Education #National #Gate2026 #IitRoorkee #VaranasiLiveNews